फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारियों ने मांगों को पूरा कराने के लिए विधायक दीपक मंगला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन यूनियन नेता विनोद कुमार, चंद्रवीर व राज्य कोषाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई स्थायी काम है, इसलिए सरकार को पक्का करना चाहिए। पक्का करने तक न्यूनतम वेतन 18000 लागू करना चाहिए। 2013 में शहर के सफाई ठेका कर्मियों व गांव के सफाई कर्मियों का वेतनमान एक था। अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 2500 कम है। 25 अगस्त को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ वार्ता में मांग उठाई है। साथ ही यूनियन ने वार्ता में पीएफ, इएसआई, औजारों को ब्लॉक से दिलवाने, एरियर के भुगतान और बेगार लेने के बारे में चर्चा की। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई पत्र जारी नहीं किया है। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि एक नवंबर को रोहतक में राज्य स्तरीय बैठक करते हुए आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन को यूनियन के प्रेम चंद, सतीश, सोनू, दयाराम ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें