फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात मिलेगी बिजली, आधी रात से लागू हुआ नया शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:- डोंडल गांव में बना डीएचबीवीएन का पावर सब स्टेशन।
विज्ञापन

गांवों में सुबह 11:15 बजे से शाम 3:45 बजे तक और शाम 6:30 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेगी बिजली
बिजली की सबसे अधिक जरूरत वाले समय को प्राथमिकता दी गई है।




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां । बढ़ती गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने ग्रामीण घरेलू फीडरों के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकार के निर्देश पर लागू इस नई व्यवस्था के तहत अब गांवों में पूरी रात बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी और लोग चैन की नींद सो सकेंगे। यह नया शेड्यूल 23 अप्रैल की आधी रात से प्रदेशभर में लागू हो गया है।

सरकार के इस फैसले में पीक आवर्स यानी बिजली की सबसे अधिक जरूरत वाले समय को प्राथमिकता दी गई है। नए शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना रुके अगली सुबह तक जारी रहेगी। इसके अलावा दिन के समय भी निर्धारित घंटों तक बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। नए टाइम टेबल के तहत गांवों में सुबह 11:15 बजे से शाम 3:45 बजे तक तथा रात को शाम 6:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण चलाने में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं किसानों को भी सिंचाई और अन्य कार्यों में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने सरकार और बिजली निगम के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और रात में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी होती थी। अब पूरी रात बिजली मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बिजली का नया शेड्यूल ग्रामीण परिवारों के लिए राहत लेकर आया है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी, वहीं गांवों में जीवनशैली भी अधिक सहज हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




……..



नए शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना रुके अगली सुबह तक जारी रहेगी। इसके अलावा दिन के समय भी निर्धारित घंटों तक बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। नए टाइम टेबल के तहत गांवों में सुबह 11:15 बजे से शाम 3:45 बजे तक तथा रात को शाम 6:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी।
-नफीस अहमद जेई, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें