फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के चलाएं जागरूकता अभियान चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
लघु सचिवालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा इसे लाभकारी रोजगार के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य पालन को आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही किसानों और युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. कश्मीर सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में सैकड़ों मत्स्य पालक सक्रिय हैं और सरकार की ओर से उन्हें प्रशिक्षण, अनुदान तथा तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभागीय समन्वय और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा नए लाभार्थियों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें