फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडएफसी बैंक के एटीएम से 36 लाख रुपये चोरी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पुराने जीटी रोड पर कमेटी चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 36 लाख, 54 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा एटीएम सर्विस कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर कैश डालने वाली टीम के पांच सदस्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार, उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी मनमोहन सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि वह एसआईएस कैश सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मैनेजर एटीएम ऑपरेशन के पद पर है। शिकायत के अनुसार, 9 जून को रोजाना की तरह एचडीएफसी के एटीएम में शाम 7.50 बजे कैश डालने वाली टीम 36 लाख रुपये डालने आई थी। टीम में नीरज व मिथुन कुमार कस्टोडियल (जिनकी देखरेख में पूरा कैश रहता है), गनमैन किशोरी लाल व अमोल सिंह और कैश वैन का चालक प्रमोद कुमार थे। टीम ने 36 लाख रुपये एटीएम में डाले, जबकि 55 हजार, 500 रुपये उसमें पहले थे। शिकायत के अनुसार 10 जून को सूचना मिली की उक्त टीम द्वारा एटीएम में डाली गई रकम चोरी हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि सूचना मिलते ही मैनेजर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचा और एटीएम की जांच की तो उसमें एक हजार रुपये थे और पैसे डालने वाला द्वार खुला हुआ था। मैनेजर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे शक है कि पैसे डालने वाली टीम के सदस्यों ने ही एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर रात के समय मौके का फायदा उठाकर उपरोक्त 36 लाख 54 हजार 500 रुपये चोरी किये हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नीरज, मिथुन कुमार, किशोर लाल, अमोल सिंह व प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें