फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 1 की मौत, 44 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 44 मरीज मिले हैं। जबकि 45 ठीक हुए। वहीं, एक संक्रमित की मौत हो गई। अब पलवल में 70 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10425 है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 10208 है। उन्होंने अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से सतर्क रहते हुए कोविड-19 नियमों की सख्ती से पालना करें। बचाव के उपायों को अपनाएं तथा घबराएं नहीं। स्वयं की तथा परिवारजनों की व अन्य लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाहर जाते समय मास्क अवश्य पहनें और दिन में कई बार साबुन व सेनेटाइजर से हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं।
विज्ञापन

छींकते व खांसते समय नाक व मुंह ढकें। इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। साथ ही अपनी आयुवर्ग अनुसार टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक प्रशासन की हिदायतों की गंभीरता से पालना करें और जरूरी कार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें अन्यथा घर पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें