फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रोटरी क्लब ने बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। रोटरी क्लब पलवल संस्कार ने थाई मोहल्ला स्थित टैगोर शिक्षा निकेतन में जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को स्कूल बैग व स्कूल किट वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के कोषाध्यक्ष रचित सिंगला और चार्टर प्रेजिडेंट डॉ. अंजलि जैन ने की। इस दौरान उन बच्चों को विशेष रूप से स्कूल किट प्रदान की गई, जिनके माता-पिता में से कोई एक या दोनों नहीं हैं। इसके साथ ही स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल किट में कॉपियां, पेंसिल, कलर्स, पानी की बोतल, ड्राइंग बुक, लंच बॉक्स, फ्रूट जूस की बोतल सहित अन्य उपयोगी सामग्री दी गई। चार्टर प्रेजिडेंट डॉ. अंजलि जैन ने कहा कि रोटरी क्लब पलवल संस्कार की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी और तभी से क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब हर वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करता है तथा भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन

क्लब के कोषाध्यक्ष रचित सिंगला ने बताया कि आने वाले समय में रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप कैंप और गरीब बच्चों के लिए कॉपी वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्थापक सचिन जैन, पीयूष गोयल, स्कूल संचालक शिवांशु शर्मा एवं प्रिंसिपल कविता बोहरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें