फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बारिश के पानी से श्रीजी वृद्ध आश्रम के कमरे क्षतिग्रस्त

Mon, 08 Sep 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। उपमंडल में लगातार हुई बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है और आसपास के क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के डबचिक केंद्र के पास श्रीजी वृद्ध आश्रम में भी बरसाती पानी भरने से कई कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। आश्रम की दीवारों में गहरी दरारें पड़ गई हैं और फर्श दीवारों से अलग होकर अंदर धंस गया है।
विज्ञापन


आश्रम संचालक होशियार सिंह ने एसडीएम को शिकायत दी है और आश्रम के पीछे भरे बरसाती पानी की निकासी कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आश्रम में फिलहाल दो दर्जन से अधिक बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं निवास करते हैं, जिनके खाने, पीने और दवाई आदि का खर्चा संस्था वहन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें