फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: डकैती के आरोपियों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। 23 अप्रैल की रात शहर के गढ़ी मोहल्ले की खारिया कॉलोनी में सन्नी के के घर में डकैती में शामिल आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मथुरा जिले में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल सर्विलांस के आधार पर हुई है। हथीन में डकैती के बाद आरोपियों ने मथुरा जिले के सुरीर के टैंटी गांव में अजय अग्रवाल के यहां डकैती की थी। हथीन में सन्नी के घर से 8 हजार रुपए की नकदी एवं लाखों रुपए के आभूषण ले गए थे। बदमाशों के पास लाठी, डंडे एवं बंदूक थी। सूत्रों के मुताबिक फरार बदमाश शातिर गिरोह के सदस्य हैं। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें