नूंह। थाना सदर क्षेत्र से पुलिस ने 60 किलो गोमांस, दो गायों की खाल और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सादई, निवासी शौकिन और अरशद व नजाकत, निवासी नांगल मुबारिकपुर गोकशी कर मांस बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने फिरोजपुर नमक गांव के पास दबिश दी, लेकिन तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जांच अधिकारी राज कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद