फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथियार के बल पर दुकानदार से की लूटपाट

Sat, 24 Feb 2024 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर-होडल फ्लाईओवर के पास स्थित परचून की दुकान से हथियारबंद दो बाइक सवार बदमाश 35 से 40 हजार रुपये लूट ले गए।घटना के समय लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शुक्रवार रात पौने नौ बजे की है। दुकानदार ने घटना की शिकायत थाना पुलिस को दी। पीड़ित दुकानदार राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को पौने नौ बजे के करीब वह और उसका बेटा अपनी परचून की दुकान पर थे। उनके साथ पड़ोसी दुकानदार भी था। तभी दुकान पर दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाश हाथ में थैला लिए आए और हथियार दिखाकर गल्ले में रखे 35 से 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि पहले भी तीन-चार बार लूट की घटना हो चुकी है। लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें