फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। अंबाला डिपो के चालक राजवीर सिंह हत्या के विरोध में बुधवार को रोडवेज का चक्का जाम रहा। पलवल डिपो से एक भी बस नहीं चलाई गई। कर्मचारी बस अड्डा परिसर में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने चालक को शहीद का दर्जा देने, आश्रित परिवार को 51 लाख रुपये आर्थिक मदद करने व आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजसिंह सौरोत, जितेंद्र डागर व मांगेराम ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन राज्य संगठन सचिव गंगाराम सोरोत ने किया।
दरअसल, दिवाली के दिन कार सवार युवकों द्वारा अंबाला डिपो के चालक राजवीर सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी, जिसके विरोध में कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को प्रदेश में चक्का जाम करने की घोषणा कर दी। घोषणा के चलते मंगलवार रात 12 बजे बसों का चक्का जाम कर दिया गया। चालकों व परिचालकों ने बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया। बुधवार सुबह कर्मचारी बस डिपो में धरने पर बैठ गए और एक भी बस को डिपो से बाहर नहीं निकलने दिए। निजी बसों को भी बस अड्डा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी राजवीर को शहीद का दर्जा दिया जाए, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा आश्रित को सरकारी नौकरी व परिवार को 51 लाख की सहायता दी जाए। मांगों को लेकर तीन दिन से सांझा मोर्चा की सरकार से बातचीत चल रही थी, परंतु सरकार ने मांगों को नहीं माना, जिससे मजबूरी में मोर्चा चक्ता जाम का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक मृतक कर्मचारी के परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक कर्मचारी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा तथा प्रदेश में हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, जिला सचिव योगेश शर्मा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव राकेश बंचारी, हरकेश सोरोत समर्थन देते हुए हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि कर्मचारी संगठन उनके साथ है और वे आखिरी तक उनकी लड़ाई मे साथ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें