फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव बाता से लाडियाका मार्ग की हालत जर्जर है। हालांकि ढाई माह पूर्व विधायक दीपक मंगला द्वारा इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था, लेकिन आज तक इसमें मिट्टी भी नहीं डाली गई है। सड़क पूरी तरह उखड़ी हुई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर शिलान्यास पट्ट व टूटी सड़क के फोटो डालकर रोष जताया है। लोगों का कहना है कि भाजपा नेता शिलान्यास पटों पर अपना नाम लिखवाकर फोटो खिंचवा लेते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता है।
विज्ञापन

गांव बाता से लाडियाका सड़क की दूरी करीब दो किलोमीटर है। सड़क पिछले काफी समय से जर्जर है। सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर दो सरकारी व एक निजी स्कूल स्थापित हैं। आरोही विद्यालय के लिए आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। 7 जनवरी को पलवल के विधायक दीपक मंगला ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। शिलान्यास पट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक दीपक मंगला का नाम लिखा गया। इस अवसर पर गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ, लेकिन उसके बाद से आज तक कोई काम नहीं हुआ।
वर्जन-
भाजपा नेता भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं। विकास कार्यों का शिलान्यास कर देते हैं, लेकिन काम नहीं किया जाता है। गांव की सड़क और शिलान्यास पट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। - राहुल पंडित, निवासी बाता
विज्ञापन

मामला मेेरे संज्ञान में है। अधिकारियों को सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। - दीपक मंगला, विधायक पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें