फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पंचों-सरपंचों के उप चुनाव के लिए नियुक्त किए गए आरओ व एआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 33 पंच व 3 सरपंच पद के लिए 24 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के पंच व सरपंच के प्रस्तावित उप चुनाव के कार्यक्रम लिए अधिसूचना जारी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इसके तहत जिले के 33 पंच और 3 सरपंचों का भी चुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया शनिवार 24 मई से शुरू होगी, जो शुक्रवार 30 मई तक सुबह 10 बजे से लेकर सांय 3 बजे तक जारी रहेगी। रविवार और गजेटेड हॉलिडे के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। उप चुनाव के लिए मतदान रविवार 15 जून को होगा।


पंचों और सरपंचों के उप चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत), व सहायक रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत), नियुक्त किए गए हैं। ग्राम पंचायत बडौली (वार्ड 17), अच्छेजा (वार्ड 10), कुशक (वार्ड 2) व फरीजराबाद मीसा (वार्ड 12) के लिए पीजीटी गितेश कुमार को आरओ तथा क्रमश: टीजीटी रूपचंद, सुभाष चंद व टीजीटी रूपचंद, देवराज व गोपाल दत्त शर्मा को संबंधित ग्राम पंचायत का एआरओ नियुक्त किया गया है। पीजीटी अजय कुमार को रिजर्व आरओ व एसएमआर शिव राम को रिजर्व एआरओ नियुक्त किया है। नंगलिया (वार्ड 6), भोलड़ा (वार्ड 4), भूड़ (वार्ड 2) व माला सिंह फार्म (वार्ड 2) के लिए पीजीटी अरूण कुमार को आरओ तथा क्रमश: टीजीटी नवल सिंह, जेबीटी बनवारी लाल, जेबीटी बुधराम व टीजीटी धर्मेंद्र कुमार को संबंधित ग्राम पंचायत का एआरओ नियुक्त किया है। पीजीटी राज कुमार शर्मा को रिजर्व आरओ व जेबीटी अजेश कुमार को रिजर्व एआरओ नियुक्त किया है।
विज्ञापन


अजीजाबाद (वार्ड 2) के लिए पीजीटी सुरेश कुमार को आरओ व जेबीटी कुलदीप कुमार को एआरओ नियुक्त किया है। पीजीटी प्रेमचंद को रिजर्व आरओ व जेबीटी विजयपाल को रिजर्व एआरओ नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत छपरोला (वार्ड 1) व सोफ्ता (वार्ड 1) के लिए पीजीटी अंकित कुमार को आरओ व क्रमश: टीजीटी गणेश व जेबीटी देवेंद्र सिंह तंवर को संबंधित ग्राम पंचायत का एआरओ नियुक्त किया है। पीजीटी प्रेमचंद को रिजर्व आरओ व जेबीटी विजयपाल को रिजर्व एआरओ नियुक्त किया है। उन्होंने कटेसरा (वार्ड 2) व सदरपुर (वार्ड 5) के लिए पीजीटी विरेंद्र सिंह को आरओ व क्रमश: जेबीटी रामजीत व जेबीटी सुरेंद्र सिंह को संबंधित ग्राम पंचायत का एआरओ नियुक्त किया है। पीजीटी प्रशांत सिंह को रिजर्व आरओ व पीटीआई आशा राम को रिजर्व एआरओ नियुक्त किया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अल्लीका (सरपंच) व घुघेरा (वार्ड 4) के लिए पीजीटी हुकम को आरओ व क्रमश: टीजीटी त्रिलोक चंद व टीजीटी जितिन कुमार को संबंधित ग्राम पंचायत का एआरओ नियुक्त किया है। पीजीटी सुरेश कुमार को रिजर्व आरओ व जेबीटी कुंवरपाल सिंह को रिजर्व एआरओ नियुक्त किया है। उन्होंने परौली (वार्ड 6), दहलाका (वार्ड 2), रजोलका (वार्ड 1 व 7) व चिरावटा (वार्ड 3) के लिए पीजीटी सुरेंद्र कुमार को आरओ तथा क्रमश: जेबीटी जयंती प्रसाद वर्मा, जेबीटी हर्ष कुमार, जेबीटी पवन पंवार व जेबीटी मनोज कुमार को संबंधित ग्राम पंचायत का एआरओ नियुक्त किया है। पीजीटी सत्यवीर सिंह को रिजर्व आरओ व पीटीआई राजेंद्र कुमार को रिजर्व एआरओ नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें