फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ख्वाजली कलां में सड़क पर जलभराव से हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। गांव ख्वाजली कलां के मुख्य मार्ग पर जलभराव और सड़क किनारे उगी घास के कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली अवरुद्ध होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से रास्ता संकरा हो गया है। इससे हादसों का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन यहां से गुजरते हैं। सड़क पर पानी जमा होने और घास उगने से वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। आमने-सामने से वाहन आने पर स्थिति और मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


समाजसेवी सोकत अली, मुबारिक खान, सोहेल खान, साजिद खान और मकसूद अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नाली की सफाई नहीं होने से समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से नाली की सफाई कराने, जलनिकासी सुचारु करने तथा सड़क किनारे उगी घास हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में है। आज या कल जेसीबी मशीन की मदद से मौके पर सफाई कराई जाएगी, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो सके और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - अरशद खान, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें