फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लावारिस गोवंश से हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश के कारण होने वाले हादसों पर रोक लगाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर हरियाणा प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस एवं पूर्व पार्षद नगर परिषद पलवल डॉ. यशपाल मावई ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनके साथ जिला महासचिव कांग्रेस कुलदीप बैंसला, जिला सचिव कांग्रेस अशोक मुनीरगढ़ी और युवा कांग्रेस नेता लोकेश बैनीवाल मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि पलवल शहर के बाजारों, मुख्य मार्गों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में आवारा सांड और अन्य गोवंश घूमते रहते हैं। कई बार सांडों के आपस में लड़ने के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन में शहर के व्यस्त चौराहों, स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और दुर्घटना संभावित मार्गों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने की मांग की गई। आवारा गोवंश को पकड़कर अधिकृत गौशाला या पशु आश्रय स्थल में रखने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग भी की गई। इसके अलावा नियमित पशु पकड़ने वाली टीम और शिकायत के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि गोवंश के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें