संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली में आयोजित इंडिया अलायंस मार्च में शामिल होने जा रहे युवा कांग्रेस मेवात के जिलाध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया को पुलिस ने घासेड़ा गांव के पास रोक लिया। मुबीन के अनुसार, पुलिस उन्हें पुलिस लाइन स्थित सीआईए थाना ले गई, जहां काफी देर तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि वह ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित मार्च में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। मुबीन ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण मार्च में जाने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अपनी मांगों को लेकर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।