फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 18 शिकायतों की समीक्षा, मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में देरी पर एसडीएम सख्त, ई-ऑफिस से होगी निगरानी
विज्ञापन

न्यूज संवाद एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रूहानी ने विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। शिविर में 18 लंबित और 11 री-ओपन शिकायतों की समीक्षा की गई, जबकि तीन नई शिकायतें भी प्राप्त हुईं। एसडीएम ने संबंधित विभागों को शिकायतों पर कार्रवाई कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान सबसे अधिक शिकायतें बिजली बोर्ड से संबंधित मिलीं। इसके अलावा बीडीपीओ फिरोजपुर झिरका और नगीना कार्यालय से जुड़ी शिकायतों की भी समीक्षा की गई। नई प्राप्त तीन शिकायतों में दो बिजली बोर्ड और एक पुलिस विभाग से संबंधित है। एसडीएम ने सभी विभागों से शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी, ताकि लंबित मामलों की स्थिति स्पष्ट हो सके और उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम रूहानी ने अधिकारियों को अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस आईडी बनवाकर व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। इससे शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्राप्त होगी और शिकायतों की निगरानी अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
एसडीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान हो। कार्रवाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वागत बोर्ड का मामला बीडीपीओ को भेजा
शिविर में गांव सिधरावट में कार्यवाहक सरपंच की ओर से स्वागत बोर्ड लगाए जाने की शिकायत भी सामने आई। एसडीएम ने मामले को जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए बीडीपीओ कार्यालय भेज दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि नियम कार्यवाहक सरपंच को स्वागत बोर्ड लगाने की अनुमति देते हैं तो नियमानुसार अनुमति दी जाए, अन्यथा अनुमति न दी जाए। मामले में नियमों के विपरीत कोई बाधा उत्पन्न होने पर भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें