फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हुई हत्या, एक माह पूर्व ही हुई थी शादी

Thu, 09 Mar 2017 04:15 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार को गोली मारकर एक युवक देवा की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। जिस युवक की हत्या की गई, उसकी शादी एक माह पूर्व ही हुई थी। पति की मौत से नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिससमय घटना हुई, उस समय देवा एक माह पहले हुई अपनी शादी व बॉक्सर बहन द्वारा राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में अपने दोस्तों को पार्टी देने जा रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम कार सवार युवकों ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहे जोधपुर निवासी देवा उर्फ देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सुंदर नामक व्यक्ति के बयान पर एक दर्जन से भी अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या करने वालों में एक आरोपी गांव जोधपुर का ही है, जिसके साथ देवा की पुरानी रजिंश चल रही थी तथा उसी रंजिश के कारण देवा की हत्या की गई। इस हत्या के बाद गांव जोधपुर में दोनों परिजनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

सुंदर ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके भतीजे देवेंद्र उर्फ देवा की गांव के परमवीर आदि से रंजिश चल रही है। मंगलवार की शाम सुंदर सिंह अपने चचेरे भाई पोहप सिंह, भतीजे देवेंद्र व कृष्ण निवासी जोधपुर के साथ वैगनार कार से गांव सारन जिला फरीदाबाद जा रहे थे। हुडा सेक्टर दो के शॉपिंग कांपलेक्स के सामने काले रंग की गाड़ी में सवार 8-9 लोग व एक बाइक पर सवार युवकों ने वैगनार कार को रुकवाया।
विज्ञापन


कार के रुकते ही परमवीर निवासी जोधपुर, कोकी उर्फ ईश्वर निवासी प्रकाश विहार ने देवेंद्र को कार से बाहर खींच लिया। वैगनार कार से सुंदर सिंह, पोहप सिंह जब देवेंद्र को बचाने के लिए कार से उतरे तो सुधीर निवासी मीसा, नेम उर्फ सौरभ निवासी करीमपुर व परमवीर की बुआ का लडका जो होडल के पास गढ़ी गांव का रहने वाला है ने मारपीट शुरू कर दी।

देवा ने इनसे बचने का प्रयास किया, लेकिन दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और हेमू उर्फ हेमराज निवासी करीमपुर थाना हसनपुर ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से देवा की मौत हो गई। पुलिस ने परमवीर, कोकी उर्फ ईश्वर, सुधीर, नेम उर्फ सौरभ, परमवीर की बुआ की लडका, हेमू उर्फ हेमराज व 8-9 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

11 फरवरी को हुई थी शादी
देवा उर्फ देवेंद्र की शादी पिछले माह 11 फरवरी को हुई थी। देवा बॉक्सर की राष्ट्रीय चैंपियन प्रियंका तेवतिया का भाई था। देवा की मौत से पूरे परिवार की खुशियां गम में डूब गई  हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश में कई स्थानों पर बुधवार को दबिश दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें