फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गोली मारकर रिटायर्ड फौजी ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव मित्रोल में रिटायर्ड फौजी ने शुक्रवार देर रात लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली जब रिटायर्ड फौजी का बेटा सुबह नौ बजे दुकान पर पहुंचा। पिता को मृत अवस्था में देखने के बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव मित्रोल निवासी विक्रांत ने पुलिस को बताया कि वह और उसके पिता श्याम चरण (61) गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात दस बजे पिता अपने कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो गेट पर ताला लगा था। पिता को आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं आई। बाद में वह दूसरे कमरे की छत के माध्यम से दुकान के पास बने कमरे में पहुंचा तो पिता मृत अवस्था में पड़े थे। लाइसेंसी बंदूक उनके हाथों में थी। बाद में पीड़ित ने मामले की सूचना डायल-112 को दी। उन्होंने बताया कि उसके पिता काफी समय से तनाव में थे। इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें