फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : जिला पुलिस अलर्ट, सर्च अभियान लगातार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान होटल, धर्मशाला, रेस्त्रां, साइबर कैफे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की गई। अभियान में स्वेट टीम और स्निफर डॉग्स की भी सहायता ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने होटल और धर्मशाला संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां ठहरने वाले लोगों की जानकारी संबंधित थाने को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किरायेदार या घरेलू सहायक रखने से पहले पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें