हथीन। दिल्ली से बुलाए गए लिफ्ट इंजीनियर के साथ हथीन में बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लूट और अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करवाने के आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई गई। इंजिनियरों ने आरोपियों की पहचान की। शिनाख्त परेड के बाद एविटी सीआईए हथीन पुलिस ने लूटे गए दोनों मोबाइल, अपराध में प्रयोग किए गए कट्टा, बाइक व लूट के रुपयों से खरीदे गए दो लाख रुपये कीमत के चार मोबाइल बरामद किए है।
डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच हथीन की टीम ने बंधक बनाकर लूटने की घटना का 24 घंटों के अंदर पर्दाफाश कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पांचों आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर शिनाख्त परेड कराई गई। आरोपियों की पहचान अब्बास निवासी गांव धीरनकी, सोहिल निवासी गांव निजामपुर, मोईन पुत्र असरु निवासी गांव धीरनकी, आसिब उर्फ काला निवासी गांव अंधरौला, इज्मामुलहक उर्फ इज्जू निवासी गांव अंधरौला के तौर पर हुई है। संवाद