फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सामुदायिक केंद्र की मरम्मत छह माह बाद भी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। शहर के सामुदायिक केंद्र की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य करीब छह माह बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। नगर पालिका की ओर से लगभग 64 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इस कार्य की धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया है, जिससे शहरवासियों को सामुदायिक केंद्र की सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सामुदायिक केंद्र की मरम्मत, रंग-रोगन, भवन की मजबूती बढ़ाने तथा परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने लाखों रुपये का बजट स्वीकृत किया था। कार्य शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि कुछ ही महीनों में केंद्र नए स्वरूप में तैयार होकर आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा, लेकिन छह माह बाद भी भवन में कई स्थानों पर निर्माण सामग्री बिखरी हुई है और अनेक कार्य अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रोहित आर्य, मुकेश का कहना है कि सामुदायिक केन्द्र में अवैध कब्जे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन बिलकुल भी गंभीर नहीं है। मरम्मत का काम करने वाले ठेकेदार को रनिंग पेमेंट भी जारी कर दी गई है, इसके बावजूद निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद मौके पर काम की प्रगति और उपयोग की जा रही सामग्री को देखकर खर्च की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा खर्च की गई राशि का सार्वजनिक विवरण जारी करने की मांग की है।
सामुदायिक केंद्र शहर में सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रमुख स्थान माना जाता है। मरम्मत कार्य लंबा खिंचने के कारण विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों को कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई आयोजनों के लिए लोगों को निजी भवनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
सामुदायिक केन्द्र में स्टेज का प्लेटफाॅर्म बनना है जिसके लिए वन विभाग से कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी गई । अनुमति नहीं मिलने के कारण ही कार्य में देरी हो रही है। पेड़ काटने की अनुमति मिलते ही काम जल्द पूरा करा दिया जाएगा। -साहिल धनखड़, सचिव, नगर पालिका पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें