हथीन। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की याद में रिटायर कर्मचारी संघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ की तहसील इकाई के प्रधान मोहम्मद जकरिया ने की। उन्होंने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में अनेक लोगों ने भारत माता को दासता से मुक्त कराने का प्रयास किया। इस संग्राम में भारी संख्या में देशभक्त सेनानी वीरगति को प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि जिला पलवल, गुरुग्राम, नूंह के भी लोगों ने भी इस संग्राम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के कई संस्मरण भी पढ़कर सुनाए। इस अवसर पर दीनू बूराका, ताहड़ सिंह सहित राजू भी मौजूद है। संवाद