फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सास ली। हल्की-हल्की फुहारों के बीच लोग भीगकर आनंद लेते नजर आए। वहीं बच्चे भी बारिश शुरू होते ही घरों से बाहर निकल आए और जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। ऐसे में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत देने का काम किया। पिछले कई दिनों से पारा 40 के पार चल रहा था। तपती गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश से लोगों के चेहरे पर अलग ही रौनक देखने को मिली। लोग अपने परिवार के साथ पार्कों में मस्ती करने निकल गए। मौसम में बदलाव से जहां शहरी लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों ने भी राहत की सास ली, क्योंकि बारिश से फसलों को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें