फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जलभराव और टूटी सड़कों से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
6.28 करोड़ का टेंडर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नगर परिषद प्रशासन ने शहर के वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, नाली और आरसीसी ड्रेन निर्माण की मंजूरी दी है। नगर परिषद ने इसके लिए 6 करोड़ 28 लाख का टेंडर जारी किया है। नगर परिषद की ओर से वार्ड नंबर-1, 2, 8, 11, 15, 20, 22 और 23 में विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। वार्ड-20 में सतपाल के घर से मालगोदाम रोड, ज्ञानचंद से अशोक के घर तक तथा सैनी पेंट्स और पेनकिलर जिम क्षेत्र में सड़क और ड्रेनेज निर्माण कार्य होंगे। वहीं, वार्ड-11 में सुरेंद्र से सतराज के घर तक नई सड़क और नाली बनाई जाएगी। वार्ड-1 में कल्याण से वासुदेव, महिपाल से वीरपाल और शिव मंदिर से नैन सिंह तक सड़क व ड्रेन निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा इस्लामाबाद स्थित वार्ड-8 और वार्ड-2 के कई हिस्सों में भी सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा।


वार्ड-15 में सरकारी पीएचसी से रेलवे लाइन तक आईपीबी रोड और ड्रेन निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां पुरानी इंटरलॉकिंग टाइलों को हटाकर नई 80 एमएम मोटाई वाली आईएसआई मार्क टाइलें बिछाई जाएंगी। साथ ही देव नगर क्षेत्र की कई गलियों में भी सड़क और नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


किठवाड़ी चौक से रसूलपुर चौक तक बनेगा नाला

सबसे बड़ी परियोजनाएं वार्ड-22 और 23 में शुरू होंगी, जहां रसूलपुर चौक से झब्बर नगर नाले तक तथा किठवारी चौक से झब्बर नगर नाले तक मजबूत आरसीसी ड्रेन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

-वर्जन

शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। शहरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें