- बृहस्पतिवार को करीब 100 मरीज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी सीटी और एक्सरे मशीनों ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब लोगों को राहत मिली है। बृहस्पतिवार को तीन दिन की रुकावट के बाद एक्सरे मशीनें शुरू हुईं, जबकि सीटी स्कैन मशीन दो दिन बाद चालू हुई। सूचना पर करीब 100 मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। इससे खास तौर पर इमरजेंसी मेडिकल केस लेकर पहुंचे मरीजों को बड़ा फायदा मिला है। मशीनें बंद होने के कारण पहले मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही थी।
कोट
मरीजों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। अब दोनों मशीनें सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं और मरीजों को दोबारा जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। भविष्य में ऐसी तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए मशीनों की नियमित निगरानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो। - डॉ. जय भगवान जाटान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पलवल