संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने के लिए मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के पंजीकरण पांच नवंबर से शुरू होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि कक्षा आठवीं और दसवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। दोनों योजनाओं के लिए सातवीं और नौवीं में 60 प्रतिशत अंक की पात्रता रखी गई है, हालांकि इससे कम अंक वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा सुपर-100 की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी, जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। मिशन बुनियाद की परीक्षा 23 दिसंबर को होगी और इसके लिए 12 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।