संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुन्हाना अनाज मंडी में सोमवार को डीएमईओ झज्जर अभिनव मलिक और चंडीगढ़ से एचएसएबी के इन्क्वायरी ऑफिसर एससीएस मानव मलिक ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंडी की करीब एक दर्जन दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन महादेव पहलवान और सचिव वीरेंद्र कुमार भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। हालांकि, निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने की जानकारी नहीं मिली। महादेव पहलवान ने बताया कि मंडी में व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाए रखने के लिए समय-समय पर रिकॉर्ड की जांच जरूरी है।