फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजातीय सामूहिक विवाह के पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा अग्रसेन भवन ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित किए जाने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह के पंजीकरण पलवल में शुरू हो गए हैं। यह जानकारी श्री वैश्य अग्रवाल विवाह समिति पलवल के संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विवाह योग्य युवक युवतियों के पंजीकरण पलवल में पुराना जी टी रोड स्थित ओम प्लाजा भवन पर किये जा रहे हैं। सभी बिरादरी के युवक एवं युवतियों के लिए पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे को सार्थक करते हुए तथा महिला सशक्तीकरण को बढ़ाने हेतु, विवाह योग्य युवतिओं के पंजीकरण बिलकुल मुफ्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर निर्धारित की गई है तथा केवल इसी दिन तक ही पंजीकरण किये जा सकेंगे। जितने जोड़े 18-19 अक्तूबर को आयोजित होने वाले इन दो दिनों के सम्मेलन में बन जाएंगे उन सभी जोड़ों की शादियां 15 नवंबर को होने वाले विशाल सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें