होडल के स्कूल में पौधरोपण करते लोग।
- फोटो : Palwal
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गांव करमन में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में वन महोत्सव और गांव को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फल व छायादार पौधे लगाए गए और बैनर पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। छात्रों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर ग्रामीणों से पॉलिथीन का पूरी तरह से बहिष्कार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच रामगोपाल ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा भी शीघ्र ही गांव को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच रामगोपाल ने की तथा संचालन विद्यालय मुख्याध्यापक जगदीश चंद ने किया। नायब तहसीलदार मान सिंह, शाहजहां पटवारी, जगदीश चंद, गौतम, हेमराज, केसरी नंदन, अशोक कुमार, रामकिशन आदि द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।