फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के बिना सिविल अस्पताल में नहीं होगा पंजीकरण

Thu, 08 Sep 2016 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यदि सिविल अस्पताल में उपचार कराने जाएं तो अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। ऐसा ना करने पर अस्पताल में आपका पंजीकरण नहीं हो सकेगा। और उपचार से भी मरहूम रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को प्रदेश के अधिकांश सिविल अस्पतालों में लागू किया है और 15 अगस्त से इसे लागू कर दिया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2016 की शुरुआत में मरीजों को ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए पंजीकरण को ऑनलाइन शुरू किया था। जो कि प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में क्रियान्वित हो चुका है।

अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अपनी बीमारी से संबंधित अधिक कागजात इकट्ठा ना करने पड़ें, इसके लिए यूआईडी खाता बनाकर बीमारी संबंधी सारा रिकार्ड उसी में मैंटेन कर आधार कार्ड से अटैच किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें