फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्पडेस्क पर जड़ा है ताला

Wed, 07 Sep 2016 04:41 PM IST
palwal
विज्ञापन
होडल में महिला हैल्पडेस्क पर जड़ा है ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
24 घंटे महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के दावे के साथ खोली गई महिला हेल्प डेस्क दिखावा साबित हो रही है। 13 अगस्त को रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह ने लघु सचिवालय में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया था। अब इस पर अधिकांशत: ताला जड़ा रहता है। महिला हेल्पडेस्क में विभाग द्वारा एक महिला एएसआई, एक हेड कांस्टेबल और दो
विज्ञापन

कांस्टेबलों की तैनाती की गई थी।

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार उद्घाटन के एक सप्ताह बाद यहां तैनात महिला एएसआई का तबादला कर दिया गया। हेड कांस्टेबल मेटरनिटी की लंबी छुट्टी पर चली गई। एक कांस्टेबल ड्यूटी पर अनुपस्थित चल रही है जबकि दूसरी कांस्टेबल को कोर्ट में गवाही के चलते जाना पड़ता है। मंगलवार को हसनपुर से शिकायत देने आयी एक महिला ने बताया डेस्क बंद होने के चलते उन्हें कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें