पलवल। जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है, जो कि देशभर में नंबर वन पर है। प्रतिदिन जहां 10 मरीज मिल रहे हैं, तो वहीं उससे ज्यादा ठीक हो रहे हैं। अभी तक मरने वालों की संख्या 11 है। शनिवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या 1464 हो गई है जबकि 5 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1357 हो गई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में 32120 लोग निगरानी पर रखे गए हैं। उनमें से 17684 लोगों का सर्विलांस पूरा हो चुका है, अभी 18171 लोग सर्विलांस पर हैं। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 28 व्यक्ति भर्ती हैं। 107 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले में 782 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 32306 सैंपल में से 30060 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 11542 लोगों की साइक्लोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि कही पर भी भीड़ दिखती है तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक-दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। जब तक जरूरी न हो तब तक घर से न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें व मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।