फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अनियमितताएं मिलने पर राशन डिपो होल्डर का लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। रीण्डका गांव के राशन डिपो धारक गजेंद्र का लाइसेंस जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सौरव ने रद्द कर दिया है। इसके अलावा डिपो होल्डर द्वारा जमा कराई गई प्रतिभूति राशि भी जब्त कर ली गई है। यह जानकारी जिला समाधान शिविर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दी गई।
विज्ञापन

समाधान शिविर में शिकायतकर्ता नरवीर ने अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार से शिकायत देकर कहा था कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अभी तक अनियमितताएं पाए जाने के बावजूद थाने में केस दर्ज नहीं कराया। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ भी पिछले समाधान शिविर में डिपो होल्डर के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को अविलंब उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता नरवीर ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को लिखित शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने भरोसा दिलाया था कि शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अब यह कार्रवाई की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें