फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंध बनाने की चाह में पागल पड़ोसी: घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, वो चिल्लाती रही; भागे आए लोग

Tue, 26 Sep 2023 06:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हथीन

सार

हथीन में एक पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Crime Ad - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथीन थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हथीन थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत दी है कि 25 सितंबर को आधी रात के समय वह बच्चों के साथ अपने घर में सोई हुई थी। उसका पति ड्राइवरी करता है जोकि बाहर डयूटी पर था। 

अचानक उसके घर का दरवाजा बजा। उसे अकेले देखकर जलालुद्दीन ने दरवाजा बजाया। उसकी नींद खुली तो जलालुद्दीन को दरवाजे पर खड़ा पाया। वह कमरे के अंदर घुस गया। उसने दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने पीड़िता का मुंह बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। 
विज्ञापन


आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता को आरोपी ने धमकी दी कि यदि कोई कार्रवाई की तो जान से मार दिया जाएगा। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें