हथीन। हथीन शहर के एक वार्ड निवासी महिला को आरोपी ने धोखे से बहला फुसला कर कर तावडू ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बना ली। पीड़िता को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित जैसे तैसे उसके चंगुल से बचकर वापिस अपने हथीन स्थित घर आई और सारी दास्तान अपने पति और अन्य परिजनों को बताई। पीड़िता ने तावडू थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है। दुष्कर्म का आरोपी मुजाहिद ग्राम बिछौर का निवासी है। जांच अधिकारी प्रियंका ने बताया कि पीड़िता के बयान सिविल कोर्ट में करा दिए गए हैं। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह हथीन में अपने पति के साथ रहती है। आरोपी उसका परिजन ही है जिसे वह पहले से ही जानती है। उधार की राशि को दिलवाने का बहाना बनाकर उसे तावडू ले गया। जहां एक टेलरिंग की दुकान पर दुष्कर्म किया। विरोध किया तो मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी का कहना कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।