फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण के अनुसार, 34 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि दिसंबर 2013 में उसके पति की मौत हो गई थी और वह फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी करती है। 2018 में लाला खेड़ली गुरुग्राम निवासी गुलशन किसी काम से अस्पताल में आया और उसकी सहकर्मियों से मोबाइल नंबर लेकर फोन पर शादी करने की बात कही। पीड़िता के मना करने पर गुलशन ने कहा कि उसका पत्नी के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा है और वह शादी कर लेगा। गुलशन के बहकावे में आकर पीड़िता ने दोस्ती कर ली। 15 जुलाई 2018 की शाम छह बजे गुलशन पीड़िता के घर आया और इस दौरान गुलशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पत्नी के साथ मुकदमा चलने की बात कहकर उसने कई बार पीड़िता से रुपये व जेवर भी हड़प लिए। करीब एक वर्ष बीतने के बाद पीड़िता ने शादी की बात कही तो गुलशन अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें