फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवलकिशोर ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 जनवरी 2019 को अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान महेश नामक युवक उसके घर दूध लेने आया। पीड़िता को अकेली पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 28 अप्रैल को वह उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दोबारा घिनौनी हरकत की। पीड़िता ने आरोपी की धमकी के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया। 4 जून को जब वह रास्ते से गुजर रही थी तो आरोपी ने उसे भाभी कहकर पुकारा जिस पर पीड़िता ने सारी बातें अपने परिवार जनों को बता दीं। परिजन उसे बहीन थाने लेकर आए। जहां पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें