फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रामलीला में राम जन्म का मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला स्थल

Thu, 18 Sep 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
जयश्री राम के नारों से गूंजा पंडाल, दर्शक हुए भाव विभोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। जमालगढ़ रोड स्थित सैनी बगिची हनुमान मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में मंगलवार रात राम जन्म का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान पूरे पंडाल में जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालु भगवान राम के जन्म का दृश्य देखकर भावविभोर हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से रामलीला स्थल गूंज उठा। वहीं दूसरी ओर पुन्हाना थाना के सामने श्रीराम लीला कमेटी द्वारा गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला के शुभारंभ पर नगरपालिका चेयरमेन बलराज सिंगला ने रिबन काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


बता दें कि पुन्हाना में दो जगह पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जमालगढ़ रोड स्थित सैनी बगीची में जहां मथराु काव्य कलां मंडल व पुन्हाना थाना के सामने रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सैनी बगीची की रामलीला में मंचन की शुरुआत राजा दशरथ के अश्वमेध यज्ञ से हुई, जिसके बाद शृंगार, मंगल गीत और शंखनाद के बीच भगवान राम के जन्म का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया। भगवान राम के जन्म के समय कलाकारों ने ऐसा मनमोहक अभिनय किया कि उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मंचन के दौरान सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म के दृश्य भी प्रस्तुत किए गए, जिससे रामलीला स्थल धार्मिक वातावरण में डूब गया। रामलीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी मंचन को देखने के लिए देर रात तक डटे रहे। इस मौके पर भक्तों ने राम जन्मोत्सव पर नारियल फोड़ा और प्रसाद वितरण किया। मथुरा काव्य कला मंडल के संरक्षक जुगनू कंसल ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला का उद्देश्य लोगों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें