नूंह। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान मौके पर करना रहा। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिनके निवारण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है और साथ ही निर्देश दिए है कि आई हुई शिकायत का जल्द से जल्द समाधान करें। संवाद