फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लांस नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी गुलावद पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

होडल। पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हमले में बलिदान हुए होडल के लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा शुक्रवार को गांव गुलावद पहुंचे। उन्होंने दिनेश कुमार शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बलिदान को नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में मजबूती के साथ शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। वहीं, बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार की देशभक्ति और बलिदान को मैं दिल से सलाम करता हूं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें