फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राजस्थान के राजस्व से नूंह की सड़कों की बर्बादी

Thu, 18 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से आने वाले ओवरलोड डंपर दौड़ रहे हरियाणा की सड़कों पर
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस की ढीली पकड़, डंपर चालकों में कानून का कोई खौफ नहीं मोहम्मद शाहिद मेवाती

तावड़ू। खनन सामग्री से भरे ओवरलोड डंपरों ने नूंह जिले की सड़कों को बर्बाद कर रखा है। अधिकांश डंपर राजस्थान से आते हैं और भोगीपुर व सीलखो के रास्ते से होकर गुजरते हैं। राजस्थान सरकार को खनन से मोटा राजस्व मिल रहा है, लेकिन इसकी कीमत नूंह जिले की सड़कें चुका रही हैं। कई जगहों पर सड़कों में एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला पुलिस और प्रशासन की ढीली पकड़ के चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ओवरलोड डंपरों का सड़कों पर इतना आतंक है कि पुलिस भी कार्रवाई से कतराने लगी है। अधिकतर डंपरों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती, जिससे हादसे की स्थिति में उन्हें ट्रेस करना भी मुश्किल हो जाता है।

हादसों का सिलसिला जारी:
8 अगस्त : खनन सामग्री से भरे ओवरलोड डंपर ने फिरोजपुर झिरका एसडीएम लक्ष्मी नारायण की गाड़ी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
25 अगस्त :- फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में ही एक डंपर ने डिवाइडर को तोड़ दिया और सड़क पर पत्थर फैला दिए। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया, जिससे डिवाइडर की ग्रिल में करंट दौड़ गया।
ग्रामीणों की पीड़ा और आरोप
भोगीपुर के कुलदीप, रहमदीन और रज्जाक का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में डंपर निकलते हैं और सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। वहीं, सीलखो गांव के असलम, अब्दुल और दीन मोहम्मद का आरोप है कि स्थानीय पुलिस पूरी तरह चुप है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों पर भी कोई लगाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने खुलासा किया कि अधिकतर डंपर सोहना रोड, ऊटोन और बूराका क्रशर जोन की ओर जाते हैं। कुछ डंपर चालकों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने खुलेआम कहा मंथली किस बात की देते हैं, उसके बाद गाड़ी में गियर लगाकर आगे निकल गए। पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

यह मामला अभी हमारे संज्ञान में आया है। हम स्वयं अपने स्तर पर जांच करेंगे। यदि कहीं भी इस तरह का मामला मिलता है तो नियम अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- शीशराम, सदर थाना प्रभारी, तावडू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें