तावडू। उपमंडल के गांव खरखड़ी में गुरुवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गोपालक की तीन गायों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित गोपालक को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव धुरेंची का रहने वाला गोपालक आशु कुछ दिन पहले ही अपने 12 से अधिक गोवंश को लेकर अरावली क्षेत्र में चराने के लिए गया थे। गांव खरखड़ी की लिंक सड़क के पास एक खाली खेत में उन्होंने अपने गोवंश को रखने और बांधने का स्थान बनाया था। गुरुवार को अचानक तेज बारिश शुरू हुई और इसके साथ ही आकाशीय बिजली कड़की। इस दौरान बिजली की चपेट में आने से दो गायें और एक बछड़ा मौके पर ही मर गया।