फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाल शोषण व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। बाल कल्याण समिति पलवल और शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में हुड्डा सेक्टर-2 स्थित एक निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल शोषण, बाल अपराध, साइबर सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति के सदस्य विक्रम वशिष्ठ ने कहा कि बच्चों को सही और गलत की पहचान होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अपराधी उनकी मासूमियत का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की गलत हरकत या उत्पीड़न की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शक्ति वाहिनी के सुरेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि अज्ञात लोगों के साथ निजी जानकारी साझा करने से बचें और इंटरनेट का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करें। उन्होंने बताया कि बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति या बाल शोषण की जानकारी मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें। इस अवसर पर रचना सौरत, उमेश पाठक और साहिल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें