फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बारिश ने थामी शहर की रफ्तार, जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
आगरा चौक स्तिथ मार्केट। संवाद
विज्ञापन
डेढ़ घंटे की बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे से 2 बजे तक हुई बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में बारिश का पानी जमा होने से लोग काफी देर तक पानी निकलने का इंतजार करते रहे।
बारिश के बाद सोहना रोड पर जिला नागरिक अस्पताल के पास हालात ज्यादा खराब रहे। यहां से होकर गुजर रहे नाले का पानी सड़क के स्तर तक पहुंच गया। स्थिति यह रही कि सड़क और नाले के पानी में अंतर करना मुश्किल हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे हादसे की आशंका भी बनी रही।
विज्ञापन

कूड़े के साथ सड़क पर बहा गंदा पानी

वहीं, 32 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के कई हिस्सों में पहले से जमा कूड़ा भी बारिश के पानी के साथ बहकर सड़क पर आ गया। कूड़ा और गंदा पानी एक साथ जमा होने से लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बारिश के बाद इनसे स्थिति और खराब हो गई। लोगों में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर भी बना रहा।
विज्ञापन

आगरा चौक मार्केट में दुकानों तक पहुंचा पानी

आगरा चौक स्थित मार्केट में भी जलभराव के कारण दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई। बारिश का पानी दुकानों के स्तर तक पहुंच गया। इससे दुकानदारों को सामान खराब होने की चिंता सताती रही। पानी अधिक होने के कारण कुछ समय तक न तो लोग दुकानों के अंदर आसानी से जा सके और न ही बाहर निकल पाए। बाजार में आने वाले ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें