फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन करोड़ से तैयार होगा रेलवे स्टेशन का दूसरा फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा दूसरा फुट ओवर ब्रिज जुलाई माह में शुरू हो सकता है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह पुल लंबे समय से निर्माणाधीन है। इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सुविधा मिलेगी और रेलवे ट्रैक पार करने की समस्या में भी कमी आएगी। इस फुट ओवर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी, री-टेंडर प्रक्रिया के कारण परियोजना में देरी हुई। अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जुलाई में इसे यात्रियों के लिए खोलने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर केवल एक फुट ओवर ब्रिज है, जिसके माध्यम से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके चलते कई लोग समय बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जो दुर्घटना की आशंका को बढ़ाता है।

नया फुट ओवर ब्रिज यात्रियों को कम दूरी में प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की सुविधा देगा। इससे ट्रैक पार करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि नया फुट ओवर ब्रिज पुराने पुल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक चौड़ा है। जहां मौजूदा पुल की चौड़ाई करीब आठ फुट है, वहीं नए पुल की चौड़ाई लगभग 20 फुट रखी गई है। इससे एक समय में अधिक संख्या में यात्री आसानी से आवागमन कर सकेंगे और भीड़भाड़ की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें