फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रास्ता रोक कर बिजली निगम कर्मचारियों के साथ झगड़ा

Sat, 19 Aug 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। मलोखड़ा गांव स्थित अंबेडकर महाविद्या विहार के पास बिजली निगम के दो कर्मचारियों को रोककर झगड़ा किया और गाली गलौच की। हथीन थाना पुलिस ने निगम के उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर सरकारी कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है। जांच अधिकारी कपूर सिंह ने बताया कि बिजली निगम के दो कर्मचारियों असिस्टेंट लाइनमैन सोरन एवं हरबंश के साथ झगड़ा किया। इस मामले में फिरोजपुर राजपूत निवासी अर्जुन एवं उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कर्मचारियों के साथ मोबाइल पर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिसकी रिकॉर्डिंग भी पेश की गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें