फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जजपा की मोहना रैली बदलेगी फरीदाबाद लोकसभा चुनाव की दिशा

Sat, 19 Aug 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा है कि 20 अगस्त को मोहना में होने वाली जजपा की सम्मान रैली एतिहासिक होगी। रैली में पलवल व फरीदाबाद में लोगों की संख्या आने वाले चुनाव की दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों में इस रैली को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है। सरदार निशान सिंह शनिवार को यहां पलवल विश्रामगृह में जजपा के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उनके साथ पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार, हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी, सीड कॉरपोरेशन निगम के चेयरमैन सुमित राना भी मौजूद थे।
प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि मोहना रैली के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लेना है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को ड्यूटियां भी सौंपी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनाव से पहले जो वायदे जनता से किए थे, उन्हें सरकार में रहते हुए पूरा करने का काम किया है। युवाओं को निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या फिर महिलाओं को राशन डिपो दिलाने में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो, पूरा करने का काम किया है। विकास कार्यों में भी किसी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है। आज जजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में पूरा सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि जिला पलवल से करीब 50 हजार लोग रैली में हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरौत ने की। बैठक में मुख्य रूप से जजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरौत पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत, पलवल हलका अध्यक्ष खेमचंद कुंडू, हथीन हलका अध्यक्ष सुखराम डगर, जिला प्रवक्ता प्रवीण डूडी, पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गजराज सहरावत, देशराज चौहान, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बृजेश आटोहा, युवा जिला अध्यक्ष विशाल तेवतिया, नाजिम खान पूर्व हल्का अध्यक्ष, रोहतास नंबरदार, सोनू रावत, गौरव डागर, विजय सोरौत, सतवीर तंवर, रामरतन मलिक, पहलाद पहलवान, लेखराज दहिया, ओमवीर कुंडू रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें