पलवल के गांव धतीर में पुलवामा हमले के शहीदों को यज्ञ के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए।
- फोटो : Palwal
पलवल। आर्य समाज समिति धतीर के तत्वावधान में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में यज्ञ किया गया। राजदेव नैष्ठिक व ब्रह्मानन्द आर्य ने यज्ञ सम्पन्न कराया। सौरभ डागर ने यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती ने कहा कि पुलवामा के शहीदों के बदले में 400 पाक सैनिकों को मारकर भारतीय सेना ने बदला लेकर राष्ट्रीयता का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि पुलवामा के शहीदों के नाम पर कुछेक राजनैतिक दलों ने घटिया मानसिकता का परिचय दिया था फल स्वरुप सेना का मनोबल कमजोर हुआ था। स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती ने कहा कि शहीद किसी जाति व मजहब का नही होता और आतंकवादी व देशद्रोही का कोई थर्म नही होता। राष्ट्र धर्म से बडा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि जातिवाद व सांप्रदायिकता का विष घोलने वाले देश के दुश्मन हैं, जातिवाद व सांप्रदायिकता के कारण देश हजारों वर्ष गुलाम रहा। उन्होंने युवाओं से नशाखोरी से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर चन्दरलाल आर्य, रमेशचन्द आर्य, सुखराम, लालचन्द दीक्षित, ओमप्रकाश, उदयपाल, तुलसीराम, नवलकिशोर आर्य, धर्मेन्द्र घुघेरा, धर्मवीर आर्य, अमृतकुमार, हरीश,वेदवीर , उदयवीर,धर्मेन्द्र डागर, वेदराम पंच, बिजेन्द्र आर्य, मनोज दीक्षित, प्रवीन, रोहित, संशवीर, तपिन आर्य आदि युवा मौजूद थे।