फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर लोगों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
पार्षदों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर लोगों ने जड़ा ताला
विज्ञापन

हथीन। शहर में पेयजल आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था बदहाल होने से परेशान लोगों ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। जमकर नारेबाजी की और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर ताला खोला गया। लोगों का आरोप है कि न तो ठीक से पीने के लिए पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज व्यवस्था सही है। शहर में जगह-जगह जलभराव रहता है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
जानकारी के अनुसार लोगों की शिकायतों को लेकर नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 के पार्षद रविन कुमार के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचे था। जब पार्षद पहुंचे तो वहां केवल लिपिक मौजूद थे। अधिकारियों के बारे में पूछने पर मौजूद कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नगर पालिका की वाइस चेयरपर्सन दीप्ती शर्मा के पति देवन शर्मा, पार्षद चंद्र प्रकाश नम्बरदार, जितेंद्र, हरकेश यादव ने उपमंडल अधिकारी बलकार सिंह से मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने पलवल कार्यकारी अभियंता कार्यालय में होने की बात कही। पार्षदों ने फोन पर समस्या बताई। आरोप है कि अधिकारी ने हथीन आने से मना कर फोन काट दिया। इस बात पर पार्षद व वहां मौजूद लोग भड़क उठे और उपमंडल अधिकारी के कार्यालय पर ताला लगाकर कार्यरत कर्मचारियों को बाहर जाने के लिए कह दिया। इस बात की सूचना मिलते ही विभाग के कार्यकारी अभियंता फूल सिंह ने पार्षदों से मोबाइल पर बात की और एसडीओ बलकार सिंह को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सूचना पर हथीन थाना प्रभारी अनिल कुमार एवं सिटी चौकी प्रभारी रविदत्त भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम एवं एसडीओ ने एक सप्ताह में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ताला खोला गया। पार्षद रविन कुमार का कहना है कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिला उपायुक्त से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें